Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

देश के भविष्य की धुंधली तस्वीर

हमारा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। जहां देश की बड़ी-छोटी सभी संस्थाओं में स्वतंत्रता की कहानियां सुनाई जायेंगी तथा स्वतंत्रता मायने समझाये जायेंगे, वहीं एक ओर आजादी के 71 वर्ष बाद मुजफ्फ रपुर -देवरिया जैसे कांड एक सभ्य देश की महानता में धब्बा लगा रहे हैं। पहले मुजफ्फरपुर और फिर देवरिया शेल्टर होम से आने खबरों ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जब देवरिया शेल्टर होम से एक 10 साल की लड़की भागकर थाने पहुंची और उस लड़की ने शेल्टर होम में चल रहे वेश्यावृत्ति का खुलासा किया, तब पुलिस प्रशासन ने देवरिया के उस बाल और महिला संरक्षण गृह पर छापा मार वहां मौजूद 24 लड़कियों को रिहा कराया। हालांकि उस शेल्टर होम की और 18 लड़कियां गायब थी, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। मुजफ्फरपुर और देवरिया कांड से पूरा देश आक्रोशित है,और हो भी क्यों ना समाज कल्याण की आड़ में में समाज के कुछ ठेकेदारों द्वारा समाज को शर्मसार करने वाला कार्य किया जा रहा है। आए दिनों  देश में बाल यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह परिस्थिति बेहद ही देश के लिये चिंताजनक है। आखिर क्या वजह है जो एक सभ्य समाज म